,

Shivpuri में स्वास्थ्य शिविर में पहली बार हुई रोबोटिक सर्जरी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ऑपरेशन का अवलोकन

Shivpuri

Shivpuri: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहली बार संपन्न हुई रोबोटिक सर्जरी का अवलोकन किया। यह अवसर आधुनिक चिकित्सा तकनीक और जनसेवा आधारित स्वास्थ्य पहल के समन्वय का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।

Shivpuri: देश और शिवपुरी के लिए विशेष उपलब्धि

Shivpuri

शिवपुरी जिले में यह पहली बार रोबोटिक सर्जरी है। साथ ही, देश में किसी स्वास्थ्य शिविर के दौरान इस प्रकार की अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी भी पहली बार हुई है, जिससे चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिली है।

Shivpuri: हर्निया मरीज की सफल सर्जरी

स्वास्थ्य शिविर में आए एक हर्निया मरीज का ऑपरेशन प्रसिद्ध सर्जन डॉ. मेहक भंडारी और उनकी टीम ने किया। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की सहायता से सर्जरी अत्यंत सटीकता और दक्षता के साथ संपन्न हुई। इस प्रक्रिया ने दिखाया कि मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा वाली) रोबोटिक सर्जरी मरीजों के बेहतर उपचार, कम दर्द और शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Shivpuri: चिकित्सकों की सराहना और मंत्री का संदेश

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सर्जरी की पूरी प्रक्रिया को निकट से देखा और चिकित्सकों की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विश्वस्तरीय चिकित्सा तकनीक को स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

read also: Lucknow: पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…