,

Hansi में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान, शादी-विवाह के चलते बढ़ी मांग

Hansi

Report by: Naveen sharma

Hansi: हरियाणा के हांसी जिले में शादी-विवाह के सीजन के चलते गैस सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग अपनी जरूरत को लेकर जिला सचिवालय और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

Hansi: शादी के लिए सिलेंडर लेने भटक रहे लोग

तस्वीरों में दिखाई दे रहा एक व्यक्ति अपने बेटे की शादी के लिए गैस सिलेंडर की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा है। शादी समारोह में खाना और मिठाई बनाने के लिए गैस की जरूरत होती है, लेकिन समय पर सप्लाई न मिलने से परिवारों में चिंता का माहौल है। बताया गया कि एक व्यक्ति ने बेटी की शादी के लिए 14 सिलेंडर की मांग की, लेकिन उसे केवल 4 सिलेंडर की ही मंजूरी मिल पाई।

Hansi: एजेंसियों पर बढ़ा दबाव, देरी से मिल रहे सिलेंडर

Hansi

पहले जहां गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद उसी दिन या अगले दिन मिल जाता था, अब 2 से 3 दिन का समय लग रहा है। लोग गैस एजेंसियों और विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

Hansi: जिले में 9 गैस एजेंसियां, फिर भी समस्या

हांसी जिले में कुल 9 एलपीजी गैस एजेंसियां हैं, जिनमें से 5 हांसी और 4 नारनौंद में स्थित हैं। हांसी की 5 एजेंसियों में कुल 3564 सिलेंडर स्टॉक करने की क्षमता है।
3020 सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 2526 सिलेंडर का स्टॉक अभी भी उपलब्ध बताया जा रहा है।

Hansi: अधिकारी बोले- गैस की कोई किल्लत नहीं

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी आजाद ओला का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराकर सिलेंडर स्टॉक न करें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर लें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई ब्लैक मार्केटिंग या अधिक स्टॉक करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hansi: जरूरतमंदों को प्राथमिकता देने का आश्वासन

अधिकारियों ने कहा कि शादी-विवाह जैसे जरूरी कार्यों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने पर विशेष निर्णय लिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

read also: Gorakhpur में दुस्साहस: पूर्व पार्षद की दिनदहाड़े नृशंस हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान घेरकर मारी गोली

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…