,

Yamuna Nagar में रेलवे लाइन पार करते समय दर्दनाक हादसा, 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Yamuna Nagar

Report by: Rajeev Mehta

Yamuna Nagar: हरियाणा के यमुनानगर क्षेत्र में एक दुखद रेलवे हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, पुत्र स्वर्गीय सुलेखचंद, निवासी पुराना हमीदा, यमुनानगर, की मौत रेलवे लाइन पार करते समय हो गई।

Yamuna Nagar: मालगाड़ी की चपेट में आया मृतक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 मार्च 2026 को न्यू डीएफसी रेलवे लाइन पर किलोमीटर नंबर 1100/04-05 के पास सुरेंद्र कुमार रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी संख्या UP-27199 की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Yamuna Nagar: पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना के समय कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। मृतक के सटीक मौत के कारण की पुष्टि के लिए जीआरपी थाना जगाधरी ने शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

read also: Balrampur में अफीम खेती मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता