US strikes Iranian ships: ट्रंप का दावा, ईरान की मिसाइल क्षमता लगभग खत्म, माइन-लेइंग जहाज नष्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/trump-iran-statement-conflict-israel-role/

US strikes Iranian ships: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब बहुत कम मिसाइलें बची हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी बलों ने ईरान की माइन बिछाने वाली नौकाओं को निष्क्रिय कर दिया है। ट्रंप ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग को खतरा पहुंचाने वाली सभी 30 माइन-लेइंग शिप को अमेरिकी बलों ने नष्ट कर दिया है।

US strikes Iranian ships: अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपील

ट्रंप ने चीन, जापान और अन्य देशों से अपील की कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी जहाजों की सुरक्षा में मदद करें। उन्होंने कहा कि अमेरिका को वहां से केवल एक प्रतिशत तेल मिलता है, जबकि जापान को 95%, चीन को 90% और दक्षिण कोरिया को 35% तेल प्राप्त होता है। ट्रंप ने कहा कि यह सहयोग तेल की सुरक्षा और सामरिक हितों के लिए जरूरी है।

US strikes Iranian ships: ईरान पर न्युक्लियर हमले के सवाल पर

न्यूक्लियर हमले के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि इजरायल कभी भी ऐसा कदम नहीं उठाएगा। उन्होंने दोहराया, “इजरायल ऐसा कभी नहीं करेगा।” ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी बलों ने खार्ग आइलैंड पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि तेल भंडार वाले क्षेत्र को छोड़कर पूरे आइलैंड को नुकसान पहुँचाया गया। ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य ईरान को फिर से मजबूत बनाना नहीं है, बल्कि उसकी मिसाइल और ड्रोन क्षमता को तेजी से कम करना है।

US strikes Iranian ships: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के विचार

ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी हित केवल सीमित हैं और इसे लेकर अमेरिका पर कोई गंभीर खतरा नहीं है। उन्होंने इसे “कागजी शेर” करार दिया और कहा कि हाल के हफ्तों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

read also: PAK- AFG War: पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल पर किया हमला , 400 से अधिक की मौत

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर