Egg expiry date: यूपी में अब हर अंडे पर होगी एक्सपायरी डेट की मुहर, 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Egg expiry date

Egg expiry date: अगर आप अंडे का सेवन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। उत्तप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला लिया है कि 1 अप्रैल से राज्य में बिकने वाले हर अंडे पर उसकी एक्सपायरी डेट और उत्पादन की तारीख लिखना जरूरी होगा। यह नियम अंडा व्यापारियों और पोल्ट्री फार्म संचालकों पर लागू किया जाएगा।

Egg expiry date: अंडों की सुरक्षा अवधि को लेकर दिशा-निर्देश

पशुपालन विभाग के अनुसार, सामान्य तापमान (करीब 30 डिग्री सेल्सियस) पर रखा गया अंडा लगभग दो सप्ताह तक सुरक्षित रहता है। वहीं, यदि इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच स्टोर किया जाए, तो इसकी उपयोग अवधि लगभग पांच सप्ताह तक बढ़ जाती है।

Egg expiry date: नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

सरकार ने साफ किया है कि इस निर्देश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में अंडों की खेप को बाजार से हटाया जा सकता है या फिर उन पर ‘मानव उपभोग के योग्य नहीं’ का निशान लगाकर बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।

Egg expiry date: राज्य में सीमित कोल्ड स्टोरेज सुविधा

खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार, अंडों को सब्जियों के साथ एक ही कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जा सकता। उत्तर प्रदेश में अंडों के लिए केवल दो ही विशेष कोल्ड स्टोरेज उपलब्ध हैं एक आगरा में और दूसरा झांसी में। अधिकारियों का कहना है कि कई जगहों पर इन नियमों का पालन नहीं हो रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को जोखिम उठाना पड़ रहा था।

Egg expiry date: उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को ताजे और सुरक्षित अंडे मिलें। इस नई व्यवस्था से बाजार में खराब या बासी अंडों की बिक्री पर रोक लगेगी और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा हो सकेगी।

read also: Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में

Narsinghpur: बगास्पुर की बड़ी नहर में नहाने आए दो दोस्त डूबे, एक को बचाया गया, दूसरे का शव बरामद

रिपोर्टर- दीपक साहू Narsinghpur जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगास्पुर