,

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident


Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी, जो धीरे-धीरे दो समुदायों के बीच टकराव में बदल गई। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Durg Stone Pelting Incident: बच्चों की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, दो समुदायों के बीच टकराव में बदला

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी पथराव की चपेट में आ गई। इस दौरान छावनी सीएसपी समेत कुल 5 लोगों को चोटें आईं। उपद्रवियों ने कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पूरी रात तनाव बना रहा।

Durg Stone Pelting Incident: 9 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज, इलाके में शांति के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च

दुर्ग शहर के एएसपी सुखविंदर राठौर के अनुसार, बच्चों के विवाद के बाद दोनों पक्षों के बड़े लोग आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति बिगड़ गई। इस मामले में पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज करते हुए दोनों पक्षों के 9 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की है और जांच जारी है।

READ ALSO: Iran refuses ceasefire: ईरानी विदेश मंत्री अराघची का बयान, कहा- ईरान ना तो युद्धविराम चाहता है, ना ही बातचीत करेगा

Durg Stone Pelting Incident: मंगलवार सुबह पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में भरोसा बहाल करने की कोशिश की। वहीं, इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने छावनी थाना के घेराव का ऐलान किया है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Malaysia घूमने का प्लान है तो जान लें ये खबर, 1 जनवरी से भारतीयों के लिए बदलेगा बड़ा नियम

Malaysia: मलेशिया घूमने जाने की तैयारी कर रहे भारतीय यात्रियों के लिए…

CG: Top 10

CG: 1. रूस में फंसे छत्तीसगढ़ के 2 युवक, बहन का आरोप-…

MP: Top 10

MP: 1. जबलपुर में पुराने विवाद पर नाबालिगों ने युवक को घेरकर…

Chanakya Niti: इन 2 चीजों से डरने वाले कभी नहीं हो पाते सफल, आचार्य चाणक्य ने बताई बड़ी वजह

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…