,

Rashid Khan reaction Pakistan attack: पाकिस्तान ने काबुल पर की एयर स्ट्राइक, 400 से ज्यादा की मौत; राशिद खान ने जताया गहरा दुख

Rashid Khan reaction Pakistan attack

Rashid Khan reaction Pakistan attack: 16 मार्च की रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमला किया। इस हमले में लगभग 400 नागरिकों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। अफगानिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिसमें घर, अस्पताल और स्कूल भी प्रभावित हुए।

Rashid Khan reaction Pakistan attack: राशिद खान ने जताया दुख

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने इस हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने X पर लिखा कि “काबुल में नागरिकों की जान लेना अत्यंत गलत है, खासकर रमजान के महीने में। यह सिर्फ नफरत और दर्द बढ़ाएगा। मैं यूनाइटेड नेशंस और मानवाधिकार संगठनों से अपील करता हूं कि दोषियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाएं।” राशिद ने कहा कि वह इस कठिन समय में अपने देशवासियों के साथ खड़े हैं और अफगानिस्तान फिर मजबूत होकर आगे बढ़ेगा।

Rashid Khan reaction Pakistan attack: मोहम्मद नबी ने भी किया विरोध

अफगानिस्तान के अन्य क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने भी पाकिस्तान के इस हमले की निंदा की। उन्होंने लिखा कि काबुल में एक अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों की जान गई और इस हमले में मांएँ अपने बच्चों का इंतजार करते रहे। रमजान की 28वीं रात को यह घटना देश के लिए बेहद दुखद है।

Rashid Khan reaction Pakistan attack: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ा तनाव

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति है। दोनों देशों की सीमाओं पर बार-बार गोलीबारी और हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। इस बार का हवाई हमला इसी तनाव के बीच हुआ, जिसने अफगानिस्तान में आम नागरिकों और खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया।

read also: Divyanka Tripathi और विवेक दहिया बनने जा रहे हैं माता-पिता, जल्द होगी बेबी शावर

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…