Report by: GURDEEP SINGH GUJRAL
Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेश्वर मोहल्ला में 36 वर्षीय विवाहिता रबीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Kurukshetra: मायके पक्ष ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक रबीता के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनके बेटी के पति राजकुमार ने ही यह घटना अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि रबीता के पति पर हमेशा शक रहता था और वह अपनी पत्नी को कभी अकेला नहीं छोड़ते थे। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Kurukshetra: मृतक के मामा के बेटे मुकेश ने दी जानकारी
मृतक रबीता के मामा के बेटे मुकेश ने बताया कि राजकुमार हर बात पर अपनी पत्नी पर शक करता था और इससे पहले भी इन दोनों में कई बार विवाद हुआ। अब उसने हद पार कर दी और रबीता को मार कर फांसी के फंदे से लटका दिया।
Kurukshetra: पुलिस की जांच जारी
विशाल आदर्श, थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सभी परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।





