,

Barwani Nasha Mukti : सीएम डॉ. मोहन ने दिया सादा जीवन पर जोर, कहा- नशा नाश की जड़, अपने साथ लाता है विकृति

Barwani Nasha Mukti

Barwani Nasha Mukti : बड़वानी के अरगरिया ग्राम में किया शिव पंथी नशामुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ

Barwani Nasha Mukti : भोपाल\बड़वानी। नशा नाश की जड़ है, नशा अपने साथ बुराई एवं विकृति लाता है। हम सभी को अपने जीवन में संकल्प लेना चाहिए कि हम इस बुराई को हमारे समाज से दूर कर देंगे। नशा मुक्ति के क्षेत्र में शिव पंथ के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उक्त बातें बड़वानी में शिव पंथ समुदाय के द्वारा आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम के दौरान विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने शिव पंथ के संस्थापक परम पूज्य गुरुवर्य श्री वनसिंह महाराज एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चल रहे शिव पंथ कर श्री कालूसिंह महाराज एवं सुमली माताजी को प्रणाम किया।

Barwani Nasha Mukti : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें मनुष्य जीवन एक बार मिलता है। हमें अपने जीवन को नशे की प्रवृत्ति में नहीं लगना चाहिए बल्कि हमारे जीवन में ऐसा कोई कार्य करना चाहिए जिससे कि हमारे मनुष्य जीवन की सार्थकता सिद्ध हो सके । शिव पंथ समुदाय इसी प्रकार का सराहनीय एवं सार्थक कार्य कर रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी का भी यही संकल्प है कि वर्ष 2029 तक देश व हमारा मध्यप्रदेश से नशावृत्ति कि बुराई जड़ से खत्म हो जाए और यह सब तभी संभव होगा जब हम सब मिलकर नशे की प्रवृत्ति को छोड़कर नशा मुक्ति के पथ पर चलेंगे।

Barwani Nasha Mukti :

भगवान शंकर के नाम पर स्थापित यह शिव पंथ इस प्रकार लोगों के जीवन में बदलाव लाता है जिस प्रकार भगवान शंकर अलख निरंजन होकर मनुष्य का जीवन बदलते हैं। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर चंद्र देव पूर्ण आकार के साथ 16 कलाओं से अपना प्रकाश फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहते हैं कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में जब खीर बनाई जाती है तो उसमें चंद्र देव अमृत की वर्षा करते हैं एवं शिव पंथी भी खीर खिलाकर ही नशा मुक्ति का पावन कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष किसान कल्याण वर्ष मना रही है । ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाई दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी अपने कदम आगे बढ़ाये । दुग्ध के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एवं गौशाला का संचालन करने के लिए प्रदेश की सरकार उन्हें अनुदान देगी। घर में अगर गौ धन है तो आप उसका दूध समिति के माध्यम से बेच सकते हैं । दूध का विक्रय करने पर जहां आपको आय होगी वहीं सरकार दुग्ध उत्पादन के लिए आपको बोनस भी देगी । दूध की ताकत को अपनाए एवं नशे की प्रवृत्ति को छोड़े।

नशा मुक्ति के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे, क्योंकि एकता में बहुत शक्ति होती है। हर कार्य जनसहयोग एवं जनभागीदारी से जनआंदोलन बन सकता है। सरकार और समाज अगर हाथ मिला ले तो ऐसा कोई कार्य नहीं जो असंभव हो, बड़े से बड़ा लक्ष्य भी सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।

Barwani Nasha Mukti : बड़वानी जिले को कई विकास कार्यों की सौगात

  • ग्राम में खुपजदेव धाम बनाने एवं वहां तक सड़क बनाने की घोषणा
  • ग्राम अजगरिया में बालक एवं बालिकाओं के लिए 100-100 सीटर छात्रावास
  • ग्राम पांजरिया (ध) में 50 लाख रुपए की लागत से सर्व सुविधायुक्त शेड,
  • ग्राम धवली में पुलिस चौकी
  • बारेली भाषा के संरक्षण एवं विकास के लिए दस्तावेज का संरक्षण एवं शोधिकरण
  • सिकल सेल बीमारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, जांच परामर्श एवं उपचार,
  • वन औषधि के संरक्षण के लिए वन औषधि शोध संस्थान बड़वानी में बनेगा,
  • वन अधिकार के पट्टे जिन जनजाति वर्ग के ग्रामीणों के शेष हैं उन्हें पट्टे दिए जाएंगे
  • जिन्हें पट्टे मिल चुके हैं उन्हें उनके पट्टों की रजिस्ट्री सरकार कराकर देगी।

Barwani Nasha Mukti : क्या है शिवपंथी संगठन

शिवपंथी सत्संग संगठन वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति की अलख जगा रहा है और यह महाकुंभ इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। संगठन का मानना है कि आध्यात्मिकता और सत्संग के माध्यम से व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है, जिससे वह स्वतः ही नशे जैसी बुराइयों से दूर हो जाता है।

Barwani Nasha Mukti : सवा माह ( लगभग 38 दिवस ) तक ब्रह्मचारी जीवन की कठोर संकल्प के साथ गुरु दीक्षा

शिवपंथ में गुरु शिष्य परम्परा के अंतर्गत कठोर संकल्प के बाद दीक्षा देने व संकल्प का पालन करने पर ही शिष्य बनाने की परंपरा है। जिसमें सवा माह ( लगभग 38 दिवस ) ब्रह्मचारी रहना होता है व सफल होने पर ही गुरुपद दिया जाता है, महिलाओं को भी दीक्षा दी जाती है।

Barwani Nasha Mukti : सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणजन

शरद पूर्णिमा पर्व पर ग्राम अजगरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाए, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे । कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का स्मरण कर रातभर विभिन्न धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियाँ हुई। साथ ही दूध प्रसादी एवं चावल की खिचड़ी का वितरण भी किया गया ।

Read More : Chanakya Niti: भूलकर भी इन 5 तरह के लोगों को न बताएं घर की निजी बातें, परिवार की खुशियों पर पड़ सकता है असर

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…