,

शुभांशु शुक्ला के साथ अंतरिक्ष में जाएंगे टार्डिग्रेड्स: जानिए इस सूक्ष्म जीव की चौंकाने वाली खासियतें

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जब एक्सिओम स्पेस के Ax-4 मिशन पर अंतरिक्ष की यात्रा पर निकलेंगे, तो उनके साथ एक बेहद खास जीव भी सफर पर होगा — टार्डिग्रेड्स, जिन्हें ‘वॉटर बियर’ के नाम से भी जाना जाता है। इन छोटे से दिखने वाले जीवों की ताकत इतनी अधिक है कि ये अंतरिक्ष की विषम परिस्थितियों में भी ज़िंदा रह सकते हैं।

टार्डिग्रेड्स क्या हैं?

टार्डिग्रेड्स सूक्ष्म आकार के जलीय जीव होते हैं, जिनके शरीर पर 8 पैर होते हैं। इन्हें सामान्य आंखों से देख पाना मुश्किल होता है, लेकिन ये प्रकृति के सबसे मजबूत जीवों में गिने जाते हैं। इनकी खोज 1773 में जर्मन वैज्ञानिक जोहान ऑगस्ट एफ्रैम गोएज ने की थी। अब तक वैज्ञानिक लगभग 1,300 प्रजातियों की पहचान कर चुके हैं।

अंतरिक्ष में क्यों ले जाए जा रहे हैं टार्डिग्रेड्स?

शुभांशु शुक्ला अपने स्पेस मिशन के दौरान टार्डिग्रेड्स पर कई प्रयोग करेंगे। इन जीवों को उनके असाधारण जीवित रहने की क्षमता के कारण अंतरिक्ष मिशनों में शामिल किया जाता है। यह परीक्षण यह समझने में मदद करते हैं कि अत्यधिक तापमान, विकिरण और निर्वात जैसी चरम परिस्थितियों में जीवन कैसे बचा रह सकता है।

अद्भुत सहनशक्ति वाले जीव

टार्डिग्रेड्स उबलते पानी से भी ज्यादा तापमान में जीवित रह सकते हैं। वहीं, वे शून्य तापमान, खतरनाक विकिरण और पानी की कमी जैसी स्थितियों को भी झेल सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह धरती के कुछ ऐसे जीवों में से एक हैं जो अंतरिक्ष की कठोर परिस्थितियों में भी ज़िंदा रह सकते हैं।

‘सुपर-हाइबरनेशन’ की क्षमता

नॉर्वे के ओस्लो यूनिवर्सिटी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम के वैज्ञानिक जेम्स फ्लेमिंग के अनुसार, टार्डिग्रेड की सक्रिय आयु कुछ हफ्तों तक ही होती है। लेकिन अगर इसे प्रतिकूल माहौल का सामना करना पड़े, तो यह ‘तुन स्टेट’ में चला जाता है — यानी पूरी तरह निष्क्रिय लेकिन जीवित अवस्था में। इस स्थिति में यह 100 साल तक भी जीवित रह सकता है।

पहले भी हो चुके हैं अंतरिक्ष परीक्षण

साल 2007 में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने एक मिशन के तहत करीब 3,000 टार्डिग्रेड्स को रूसी कैप्सूल से अंतरिक्ष में भेजा था। उन्हें लगभग 10 दिनों तक अंतरिक्ष में रखा गया, और वापसी के बाद देखा गया कि उनमें से दो-तिहाई जीवित लौटे और सफलतापूर्वक प्रजनन भी किया।

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट