,

तमिलनाडु ट्रेन हादसा: चित्तेरी स्टेशन पर बड़ा खतरा टला, दक्षिण रेलवे ने दी सफाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

तमिलनाडु के रानीपेट जिले स्थित चित्तेरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक पैसेंजर ट्रेन हादसे का खतरा टल गया। गाड़ी संख्या 66057 अरकोनम-काटपाडी मेमू पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने चलती ट्रेन में अचानक तेज आवाज सुनकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया। इस सतर्कता से किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया।

हालांकि शुरुआत में खबरें आई थीं कि ट्रेन पटरी से उतर गई है, लेकिन दक्षिण रेलवे ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि ट्रेन का कोई भी डिब्बा पटरी से नहीं उतरा। घटना के समय ट्रेन यार्ड रोड-1 की लूप लाइन से गुजर रही थी, जहां पर पहले से मरम्मत कार्य जारी था।

क्या हुआ हादसे के वक्त?

चश्मदीद यात्रियों ने बताया कि चित्तेरी स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही मिनटों में तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इस पर पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। मौके पर हलचल मच गई और यात्री घबरा गए, लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ
घटनास्थल के वीडियो में रेलवे ट्रैक का क्षतिग्रस्त हिस्सा साफ नजर आ रहा था।

रेलवे का आधिकारिक बयान

दक्षिण रेलवे के अनुसार, जिस ट्रैक पर ट्रेन गुजर रही थी, उसकी मरम्मत का कार्य चल रहा था। वहां अधिकतम गति सीमा 20 किमी प्रति घंटा तय की गई थी। ट्रैक पर पहले से वेल्डिंग फ्रैक्चर था, जिसकी पहचान की जा चुकी थी और उसे जॉगल फिश प्लेट्स के माध्यम से अस्थायी रूप से दुरुस्त किया गया था।

लोको पायलट को ट्रैक की स्थिति की पूर्व जानकारी थी, इसलिए जब ट्रेन से तेज आवाज आई तो उन्होंने तुंरत प्रतिक्रिया दी। घटना रात 9:15 बजे के आसपास हुई।

कोई हताहत नहीं, जांच के आदेश

रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जांच की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। रेलवे अब ट्रैक के स्थायी समाधान की दिशा में काम करेगा ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।

इस पूरी घटना में लोको पायलट की सतर्कता और रेलवे की पहले से की गई मरम्मत व्यवस्था ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। रेलवे प्रशासन अब यह सुनिश्चित कर रहा है कि पटरियों की स्थिति का स्थायी समाधान निकाला जाए

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और