,

कोरबा के होटल में युवती की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी

Report: Umesh

कोरबा: कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती का शव होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा के रहने वाला एक युवक और युवती कल से होटल में ठहरे हुए थे।

पुलिस दोनों की बुकिंग, होटल रिकॉर्ड और घटनास्थल के सभी सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है। युवती की मौत कैसे हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर हर एंगल से जांच कर रही है।

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…