,

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को दहेज वापस पाने का अधिकार

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि विवाह के समय महिला को या उसके पति को दिए गए नकदी, सोना और अन्य दहेज की वस्तुएं तलाक होने पर महिला को वापस पाने का अधिकार है। इसके अनुसार, ये वस्तुएं महिला की संपत्ति मानी जाएंगी और तलाक होने पर पति या उसके परिवार को इन्हें लौटाना अनिवार्य होगा।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने क्या कहा?

न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने बताया कि मुस्लिम महिला (तलाक पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 1986 को इस तरह समझा जाना चाहिए कि यह महिलाओं की समानता और स्वायत्तता की रक्षा करे, न कि इसे केवल नागरिक विवाद के रूप में देखा जाए।

पीठ ने यह भी कहा कि अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां पितृसत्तात्मक भेदभाव आम है, जैसे छोटे शहर और ग्रामीण क्षेत्र। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि संविधान का लक्ष्य सभी के लिए समानता सुनिश्चित करना है, और इस दिशा में अदालतों को सामाजिक न्याय के आधार पर निर्णय देने चाहिए।

अधिनियम की धारा 3 के अनुसार, तलाकशुदा मुस्लिम महिला को शादी से पहले, शादी के समय या शादी के बाद पति या उसके परिवार या रिश्तेदारों द्वारा दी गई सभी संपत्तियों का अधिकार प्राप्त है।

फैसले का महत्व

सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे महिलाएं अपने विवाह के दौरान दी गई संपत्ति को कानूनी रूप से वापस पाने में सक्षम होंगी और समाज में उनके अधिकारों की स्थिति मजबूत होगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…