मुंगेर: सीएम के उद्घाटन करने के 5 दिन बाद ही मैदान से सोलर लाइट चोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Solar light stolen from grounds just 5 days after CM's inauguration

खेलो इंडिया के तहत पंचायतों में लाखों की लागत से बनाए जा रहे खेल मैदान

BY: अतहर खान, मुंगेर

  • खेलो इंडिया के तहत बने मैदानों पर चोरों की नजर
  • मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, चोरों ने चुरा ली लाइट
  • उद्घाटन के महज पांच दिनों के अंदर लाइट की चोरी
  • 2 लाख 45 हजार की लागत से लगी थी 8 लाइट

मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के तहत सभी पंचायतों में लाखों की लागत से खेल मैदान को डेवलप कर उन्हें खेल के लिए तैयार किया जा रहा है। लेकिन स्थानीय चोरों के द्वारा इन खेल मैदान को भी नहीं बख्शा जा रहा है। दरअसल 5 फरवरी को अपने प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान को डेवलप कर एक सौगात दी थी। यह खेल मैदान रात्रि में भी रौशन रहे इसको लेकर सरकार के द्वारा मैदान के चारों और 2 लाख 45 हजार की लागत से 8 सोलर लाइट लगवाई गई थी। लेकिन स्थानीय चोरों ने पांच दिनों के अंदर ही 8 में से 4 लाइटों की चोरी कर ली।

CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन: अंतिम चयन के बाद क्या होता है?

आपको बता दें कि विभिन्न खेलों के अधिकांश खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों के ही होते हैं, लेकिन उन खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित साधन नहीं होते हैं। इस कारण ऐसे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यानी व्यवस्था खुद के स्तर से करनी पड़ती है। हालांकि अब वह दिन दूर नहीं जब सरकार की व्यवस्थाओं से खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा ‘खेलों इंडिया’ के तहत मनरेगा से ग्रामीण क्षेत्रों में ‘खेल मैदान’ विकसित किए जा रहे हैं।

पंचायतों में तीन स्तर के खेल मैदान का हो रहा निर्माण

ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग के ने खेल मैदानों के निर्माण की जानकारी दी है। बताया है कि तीन स्तर के खेल मैदान होंगे। तीनों के लिए मानक स्टीमेट तैयार किए गए हैं। बड़े खेल मैदान चार एकड़ में होंगे, तो मध्यम खेल मैदान एक एकड़ से डेढ़ एकड़ में और छोटे खेल मैदान एक एकड़ से कम में होंगे। खेल मैदान में विभिन्न खेलकूद सुविधाओं के साथ रनिंग ट्रैक और स्टोर रूम भी होंगे। स्टीमेट में इसका जिक्र कर दिया गया है।

योजना की अधिकतम लागत 10 लाख

दोनों विभागों के सचिवों ने डीएम/डीडीसी को बताया है कि खेल मैदान योजना की लागत की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये निर्धारित की गई है। ग्राम सभा से योजना पारित कराने के बाद ही धरातल पर कार्य कराया जाएगा। बहरहाल, खेल के मैदान विकसित करने की सरकार की परिकल्पना की खिलाड़ी और खेल प्रेमी काफी तारीफ कर रहे हैं।


ये भी पढ़िए : हमारे खेल महारथी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस: एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत”

14 फरवरी 2025: दिनभर की 10 प्रमुख बड़ी खबरें

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों