,

14 फरवरी 2025: दिनभर की 10 प्रमुख बड़ी खबरें

- Advertisement -
Ad imageAd image
14 February 2025: 10 major news of the day

1. रूस का यूक्रेन पर हमला: रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिन परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर ड्रोन से हमला किया, जिससे न्यूक्लियर पावर प्लांट के संवेदनशील हिस्से को नुकसान हुआ।

2. प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में मदद की पेशकश की, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया कि वह अपने पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय तरीके से ही मुद्दों का समाधान करेगा।

3. राहुल गांधी का बयान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका में गौतम अडानी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विदेश में मोदी जी ने अडानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया।

4. रणवीर अल्लाहबादिया का विवाद: पैरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के चलते यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया विवाद में फंसे हुए हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की और मामले की जल्द सुनवाई की मांग की।

5. आजम खान के खिलाफ कार्रवाई: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ 17 साल पुराना मामला फिर से खोला गया है। रामपुर के एसपी ने जमीन पर कब्जे और जबरदस्ती वसूली के आरोप में SIT का गठन किया है।

6. महाकुंभ में सोशल मीडिया पर कार्रवाई: यूपी पुलिस ने प्रयागराज में जारी महाकुंभ के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में 53 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

7. चैंपियंस ट्रॉफी पुरस्कार राशि में वृद्धि: ICC चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता को 19 करोड़ 45 लाख रुपये और उपविजेता को 9 करोड़ 72 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा, जो 2017 के मुकाबले 54 प्रतिशत अधिक है।

8. पश्चिम बंगाल में आरएसएस रैली की अनुमति: कोलकाता हाई कोर्ट ने आरएसएस को बर्धमान जिले में रैली की अनुमति दे दी है, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शिरकत कर सकते हैं।

9. वंदे भारत ट्रेन में बदलाव: नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन अब हफ्ते में छह दिन चलेगी, जिसमें गुरुवार को छुट्टी होगी।

10. पुलवामा हमले की बरसी: 14 फरवरी को पुलवामा हमले की छठी बरसी पर सीआरपीएफ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की