,

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी रद्द, दोनों ने इंस्टाग्राम पर दी आधिकारिक जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से बताया कि संगीतकार पलाश मुछाल के साथ उनकी होने वाली शादी अब पूरी तरह रद्द कर दी गई है। जबकि पलाश मुछाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वे इस स्थिति से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

शादी स्थगित होने के बाद आया आधिकारिक बयान
स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। इसके एक दिन पहले 22 नवंबर को सांगली स्थित मंधाना फार्महाउस में मेहंदी और संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। लेकिन शादी अचानक स्थगित कर दी गई। अब दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि विवाह पूरी तरह रद्द हो चुका है।

स्मृति मंधाना का बयान – परिवार की निजता का सम्मान करें
अपने बयान में मंधाना ने लिखा कि पिछले कई दिनों से उनके निजी जीवन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं, इसलिए अब सच बताना जरूरी हो गया। उन्होंने कहा कि शादी रद्द कर दी गई है और वह चाहती हैं कि इस मामले को यहीं समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि दोनों परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए और उन्हें आगे बढ़ने का समय दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान भारत के लिए खेलने और देश के लिए जीत हासिल करने पर रहेगा।

पलाश मुछाल का बयान – ‘यह सबसे मुश्किल दौर था’
पलाश ने भी लिखा कि वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना आधार वाली अफवाहें और उन पर लोगों की प्रतिक्रिया उन्हें बेहद परेशान करती हैं। पलाश ने कहा कि उनके खिलाफ फैलाई जा रही गलत खबरों पर उनकी टीम कड़ा कदम उठाएगी। उन्होंने अपने कठिन समय में साथ देने वालों का आभार भी व्यक्त किया। स्मृति और पलाश के आधिकारिक बयानों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और अपनी निजी जिंदगी को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है।

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के