,

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बेटी के नाम का किया खुलासा, जानें क्या है इस नाम का अर्थ

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने आखिरकार अपनी नवजात बेटी के नाम से पर्दा उठा दिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची का नाम साराया मल्होत्रा रखा है।

जोड़े ने अपनी बेटी के नन्हे पैरों को थामे हुए एक प्यारी तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा—
“हमारी प्रार्थनाओं से हमारी बाहों तक… हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी — साराया मल्होत्रा।” इससे पहले, 16 जुलाई को उन्होंने बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए लिखा था कि उनके जीवन में इस नन्हे मेहमान के आने से उनकी दुनिया बदल गई है।

साराया नाम का अर्थ
अभिनेताओं की टीम के अनुसार, ‘साराया’ नाम हिब्रू शब्द सारा और सरया से प्रेरित है। इस नाम का अर्थ है — “ईश्वर की राजकुमारी।”
साराया का जन्म 15 जुलाई 2025 को हुआ था।

निजता बनाए रखने की अपील
सिद्धार्थ और कियारा ने मीडिया और पैपराज़ी से अनुरोध किया है कि वे उनकी बच्ची की तस्वीरें न लें। एक नोट में उन्होंने लिखा—
“आप सबके प्यार और शुभकामनाओं के लिए हम बेहद आभारी हैं। माता-पिता बनने की इस नई यात्रा को हम अपने परिवार के साथ शांत और निजी तरीके से जीना चाहते हैं। कृपया हमारी बेटी की तस्वीरें न लें, बस उसे अपना आशीर्वाद दें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।”

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर