पासपोर्ट सेवा केन्‍द्र का लोकार्पण कर श्री सिंधिया ने दी गुना जिले के लोगों को सौगात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shri Scindia gave a gift to the people of Guna district by inaugurating the Passport Seva Kendra.

डाकघर के माध्‍यम से सरकारी सेवाएं सहित अन्‍य सेवाएं दी जा रही हैं। ऐसी सेवाएं किसी मार्केटिंग कंपनी के सिस्‍टम में नही है जो डाकघर की सेवाओं में है। उस जमाने में डाकिया साइकिल एवं घुड़सवार के माध्‍यम से डाक वितरण के दौरान बहुत सी कठिनाईयों का सामना करता था तथा पूर्वी क्षेत्रों में पहाडों पर चढ़कर आप के घर संदेश पत्र भेजने का कार्य करता था। आज विश्‍वास के सेतु के रूप में ग्रामीण डाक सेवा कार्य कर रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में डाकघर में आधुनिक टेक्‍नॉलोजी के दृष्टिगत अनेक परिवर्तन हुए हैं। मेरे लिये भावनात्‍मक पल था जब मैनें पहली बार डाक सेवा एवं संचार विभाग के माध्‍यम से जनसेवा के रूप में शुरूआत की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि डाक विभाग महत्‍वपूर्णं दिवस पर लोगों को हाथ से चिट्ठी लिखने के लिए प्रेरणा दे रहे हैं। जो भावना हाथ से लिखी चिट्ठी में होती है वह टाइप की हुयी चिट्ठी में नही होती है।

इसे पुर्नजीवित करना चाहिये। यह बात आज केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया द्वारा गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केन्‍द्र विस्‍तारीकरण भवन के लोकार्पण अवसर पर कही। इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत उपस्थित रहे।आज डाक विभाग में नित नये बदलाव किये गये हैं। डाक घर के माध्‍यम से अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। पार्सल, डिलेवरी घर-घर करता है। इलेक्‍ट्रॉनिक मनीआर्डर, स्‍पीड पोस्‍ट, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, पोस्‍ट ऑफिस  पासपोर्ट सेवा केन्‍द्र आदि सुविधाओं के माध्‍यम से लोग लाभ ले रहे हैं। गुना में पासपोर्ट केन्‍द्र प्रारंभ होने से अब लोगों को भोपाल, ग्‍वालियर जाना नही पड़ेगा। गुना में अभी तक पासपोर्ट सेवा केन्‍द्र के माध्‍यम से 3000 से अधिक लोगों के पासपोर्ट बनाये गये हैं। देश में अभी 471 पासपोर्ट सेवा केन्‍द्र बने हैं, जिनके माध्‍यम से हर दिन 2.5 लाख से अधिक लोग पासपोर्ट बनवा रहे हैं। हमारा मोटो ‘डाक सेवा-जन सेवा है’, हमें गर्व होना चाहिये। इस वर्ष सरकार प्रदेश में 6 नये पासपोर्ट सेवा केन्‍द्र खोलने जा रही हैं।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र