,

बहराइच: GST 2.0 की बचत को लेकर व्यापारियों ने मनाया उत्सव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bahraich: Traders celebrated the savings of GST 2.0

REPORT- SHABIHUL HASNAIN (SHANU)

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी हुए शामिल

बहराइच। शहर की नवीन गल्ला मंडी के सभागार में व्यापारियों ने GST 2.0 की बचत और इसके सकारात्मक प्रभावों को लेकर एक विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी शामिल हुए।

मंडियों में लागू होगी समान टैक्स व्यवस्था: सुनील सिंधी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील सिंधी ने गल्ला व्यापारियों को आश्वस्त किया कि देश की सभी मंडियों में GST की तरह समान टैक्स व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मांग को पूरा करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।

GST 2.0 से आमजन को मिलेगा बड़ा लाभ

सिंधी ने कहा कि GST की नई व्यवस्था से रोटी, कपड़ा और मकान का सपना आम लोगों के लिए और आसान होगा। मोदी सरकार ने करीब 400 सामानों को टैक्स फ्री कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि देश में दो टैक्स स्लैब लागू होने से इस बार दीपावली पर कारोबार में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। केवल बिहार प्रदेश में डेढ़ लाख मिलियन का व्यवसाय हुआ, जबकि देशभर में 22 लाख करोड़ रुपये का टैक्स अर्जित किया गया है।

स्वदेशी अपनाने से बढ़ी GDP, भारत ने जापान को पछाड़ा

सिंधी ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ‘स्वदेशी अपनाओ’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके चलते जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और भारत ने अर्थव्यवस्था के मामले में जापान को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक स्वदेशी उत्पाद अपनाए तो भारत एक बार फिर ‘सोने की चिड़िया’ बन सकता है।

डबल इंजन सरकार में भयमुक्त व्यापार का माहौल

सिंधी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में व्यापारियों के लिए भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण तैयार हुआ है। अंग्रेजों के जमाने के 180 पुराने कानूनों को खत्म करने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड देश भर के व्यापारियों से सीधे संवाद बनाकर समस्याओं के समाधान में जुटा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बोर्ड सदस्य सुनील पांडेय, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, बृजमोहन मातनहेलिया, प्रमोद डालमिया, दीपक सोनी दाऊ जी, नानपारा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों ने GST 2.0 को व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी बताते हुए सरकार का आभार जताया।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के