,

ग्वालियर में बुजुर्गों को ठगी करने वाली आगरा गैंग का पर्दाफाश: एक सदस्य गिरफ्तार, गहने बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: पुलिस ने बुजुर्गों और बाहर से इलाज कराने आए लोगों को लॉटरी में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगने वाली उत्तर प्रदेश के आगरा से आने वाली तीन सदस्यीय गैंग का खुलासा किया है। यह गैंग मंदिर, अस्पताल और बैंक के आसपास सक्रिय रहती थी। पुलिस ने बुधवार को गैंग के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपी तनुज गोस्वामी ने पूछताछ में हाल ही में हुई ठगी की वारदातों का खुलासा किया। उसने बताया कि आठ दिन पहले थीम रोड पर एक बुजुर्ग और हाल ही में कैलाश चन्द्र अग्रवाल नामक व्यापारी से ठगी की गई थी। 26 नवंबर को कैलाश अग्रवाल 1.70 लाख रुपये लेकर एसबीआई महाराजा बाड़ा जा रहे थे, तभी कटोरा ताल के पास दो ठगों ने उन्हें रोककर लॉटरी में पैसा दोगुना करने का लालच दिया और उनकी दो सोने की अंगूठियाँ तथा बैग में रखे नकद ठगकर मोटरसाइकिल से भाग गए।

एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी अनु बेनीवाल और थाना प्रभारी झांसी रोड शक्ति सिंह यादव की टीम ने गैंग की सक्रियता की जांच शुरू की। साइंस कॉलेज के पास इनामी लॉटरी का झांसा देने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल UP80 GY-9457 पर भागते हुए आरोपी तनुज गोस्वामी (48) को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों—दिनेश गोस्वामी, भागीरथ गोस्वामी और रोहित गोस्वामी—के नाम भी बताए।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोने की अंगूठी, 30 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। तनुज गोस्वामी के खिलाफ आगरा में पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे 5 दिसंबर तक रिमांड पर लिया गया है, जिसमें उससे ठगी की बची रकम और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार