सॉफ्टवेयर इंजीनियर आत्महत्या: 10 पेज के सुसाइड नोट में ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बेंगलुरु: एक 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने 10 पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के एक अधिकारी और एक दम्पत्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंजीनियर ने आरोप लगाया कि उसे फर्जी रूप से नियम तोड़ने का दोषी ठहराकर लगातार परेशान किया जा रहा था और मामले को दबाने के लिए उससे 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दम्पत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उनका बेटा फरार है।

पुलिस जांच के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुरली गोविंद राजू ने 2018 में व्हाइटफील्ड क्षेत्र में एक जमीन खरीदी थी। यह जमीन शशि नाम्बियार और उषा नाम्बियार दम्पत्ति के जरिए उनके एक रिश्तेदार से खरीदी गई थी। गोविंद राजू ने सुसाइड नोट में लिखा है कि जैसे ही उसने उस जमीन पर मकान का निर्माण शुरू किया, दम्पत्ति ने उस पर नगर निगम के नियमों की अनदेखी का आरोप लगाना शुरू कर दिया। साथ ही, बताया कि शशि ने ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के कुछ अधिकारियों को भी अपने साथ मिला लिया और उसे नियमित रूप से डराया-धमकाया जा रहा था।

सुसाइड नोट में इंजीनियर ने यह भी लिखा कि आरोपियों ने मामले को शांत करने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की थी और सोमवार तक इसकी अंतिम समयसीमा तय की थी। सोमवार सुबह वह घर से निकलकर सीधे अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा और वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने शशि नाम्बियार और उसकी पत्नी उषा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि उनका बेटा वरुण अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जांच आगे जारी है।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान