,

आज दिखेगा 2025 का अंतिम सुपरमून, दिसंबर की पूर्णिमा को क्यों कहा जाता है ‘कोल्ड मून’?

- Advertisement -
Ad imageAd image

by: vijay nandan

आज यानि 4 दिसंबर 2025 का दिन खगोलीय दृष्टि से बेहद खास है। आज वर्ष 2025 की आखिरी पूर्णिमा के साथ आसमान में एक शानदार सुपरमून दिखाई देगा। दिसंबर की यह चमकीली पूर्णिमा पारंपरिक रूप से कोल्ड मून के नाम से जानी जाती है, जिसे दुनिया भर के लोग देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा और अन्नपूर्णा जयंती भी मनाई जा रही है, ऐसे में यह दिन धार्मिक और वैज्ञानिक—दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है।

क्या है सुपरमून?

जब चंद्रमा अपनी कक्षा में चलते हुए पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुँचता है—जिसे पेरीजी (Perigee) कहा जाता है—और उसी समय पूर्णिमा होती है, तब चांद सामान्य दिनों की तुलना में अधिक चमकीला और बड़ा दिखाई देता है। इसे ही सुपरमून कहा जाता है। आमतौर पर एक वर्ष में तीन से चार सुपरमून दिखाई देते हैं। आज दिखने वाला सुपरमून 2025 का अंतिम सुपरमून होगा। अगला सुपरमून अब 2026 में दिखाई देगा।

भारत में सुपरमून कब दिखेगा?

भारत में चांद का उदय सूर्यास्त के बाद शुरू हो जाएगा और पूरी रात आसमान में इसे साफ़ देखा जा सकेगा।
स्पष्ट मौसम वाले इलाकों में यह बेहद चमकीला दिखाई देगा।
जिन स्थानों पर कोहरा, धुंध या बारिश होगी व वहां दृश्यता कम रह सकती है।
लंदन, एडिनबर्ग, कार्डिफ़ और यूरोप के कई अन्य शहरों में भी यह दुर्लभ नज़ारा दिखाई देगा।

क्यों कहा जाता है इसे “Cold Moon”?

दिसंबर की पूर्णिमा को पश्चिमी देशों में कोल्ड मून या लॉन्ग नाइट मून कहा जाता है।
कारण:

दिसंबर में रातें साल की सबसे लंबी होती हैं।
यह महीना अत्यधिक ठंड का प्रतीक होता है।
इस समय चांद लगभग 99.5% चमक के साथ दिखाई दे सकता है।
इसी वजह से दिसंबर की पूर्णिमा को “Cold Moon” का नाम दिया गया है।

नोट: यह जानकारी पारंपरिक मान्यताओं और खगोलीय विवरणों पर आधारित है। किसी भी तथ्य को लागू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के