,

मुरादाबाद: भाभी के प्यार में चचेरे भाई ने की भाई की हत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image
Moradabad: Cousin kills step brother for love of sister-in-law

REPORT- SHAMSHER MALIK

देवर–भाभी का प्रेम प्रकरण बना वजह

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम नयागांव बहादुर नगर में अवैध संबंधों के विवाद को लेकर हुए विवाद में एक चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक रूपेंद्र के पिता योगेंद्र सिंह चौहान की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नवनीत और उसकी प्रेमिका अंशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

देवर–भाभी के अवैध संबंध बने हत्या की वजह

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया गया कि कई वर्षों से देवर नवनीत और भाभी अंशु के बीच अवैध प्रेम संबंध चल रहे थे। यह रिश्ता परिवार में तनाव का कारण बन चुका था और विवाद कई बार सामने आए थे। लेकिन आखिरकार इसी अवैध संबंध ने रूपेंद्र की जान ले ली।

29 नवंबर को हुआ था बड़ा झगड़ा

परिवार के अनुसार 29 नवंबर को अंशु और रूपेंद्र के बीच नवनीत को लेकर तीखा विवाद हुआ था। यह झगड़ा इतना बढ़ा कि अंशु अपने मायके चली गई। उसी दौरान नवनीत और अंशु के बीच रूपेंद्र को रास्ते से हटाने की साज़िश रची गई।

1 दिसंबर की रात घर में घुसकर मारी गोली

पुलिस के मुताबिक साज़िश के अनुसार 1 दिसंबर की रात नवनीत मौके का फायदा उठाकर रूपेंद्र के घर में घुस गया और अवैध तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली लगने से रूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए प्रेमी नवनीत और प्रेमिका अंशु को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है और परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के