,

जौरासी घाटी में शराब से भरा पिकअप पलटा, बोतलें लूटकर ले गए लोग; हाईवे पर घंटों जाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: जिले की जौरासी घाटी में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे शराब से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बिखरी बोतलों को राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए उठा लिया। जानकारी के अनुसार यह पिकअप रायरू से शराब लेकर डबरा की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया और पेटियां सड़क पर फैल गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टूट-फूट से बची बोतलों को कई लोग तुरंत उठा ले गए। कुछ वाहनों के चालक भी गाड़ी रोककर बोतलें लेकर भागते दिखे। घटना के कारण बिलौआ हाईवे से लेकर सिकरौदा चौराहे तक लंबा जाम लग गया। चश्मदीदों का कहना है कि मौके पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने भी शराब की बोतलें उठाई, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने पहुंचकर खुलवाया जाम

बिलौआ थाना प्रभारी इला टंडन के मुताबिक, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल भेजा गया। पिकअप वाहन विकास शिवहरे का बताया गया है और उसे रवि कुशवाह चला रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से गायब हो गया।

डेढ़ घंटे में सड़क से हटाया वाहन

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद पलटा हुआ वाहन और शराब की पेटियां सड़क से हटाई गईं। इसके बाद यातायात को सुचारू किया गया। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और चालक की तलाश जारी है।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के