,

स्वामी चक्रपाणि ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, महापुरुष काली प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की, संसद में प्रतिमा स्थापना की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Swami Chakrapani pays tribute to former President Dr. Rajendra Prasad and great man Kali Prasad, demands installation of statues in Parliament

भारतीय नोटों पर चित्र और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में जीवनगाथा शामिल करने की माँग

आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी तथा प्रयाग के के.पी. ट्रस्ट के महापुरुष, शिक्षा–तपस्वी श्री काली प्रसाद जी की जयंती के शुभ अवसर पर परम पूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने दोनों महापुरुषों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि—“डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी का राष्ट्रीय नेतृत्व और काली प्रसाद जी का संपूर्ण जीवन शिक्षा तथा समाज को समर्पित रहा। आज नए भारत को इन महापुरुषों के त्याग, ज्ञान, सेवा और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।” अखिल भारत हिंदू महासभा, संत महासभा एवं श्री चित्रगुप्त अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की प्रमुख माँगें

  1. संसद भवन में भव्य प्रतिमा स्थापना

“लोकतंत्र के मंदिर, भारतीय संसद में दोनों महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि राष्ट्र हमेशा उनके आदर्शों और त्याग को नमन कर सके।”

  1. भारतीय मुद्रा पर चित्र

“भारतीय नोटों पर गांधी जी के साथ-साथ या उनके स्थान पर
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी और काली प्रसाद जी के चित्र लगाए जाएँ।
यह उनके राष्ट्रनिर्माण और समाज-शिक्षा के अमूल्य योगदान का सम्मान होगा।”

  1. राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में जीवनचरित्र शामिल हो

“दोनों महापुरुषों की जीवनगाथा विद्यालयों के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी त्याग, सेवा, ज्ञान और चरित्र के बारे में सही शिक्षा प्राप्त करे।”

उन्होंने आगे कहा—“हमारा देश केवल चित्रों की नहीं, चरित्र की पूजा करता आया है।
और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी ‘बाबूजी’ तथा काली प्रसाद जी दोनों ही ज्ञान, त्याग, बलिदान, स्वच्छ चरित्र और राष्ट्रसेवा के जीवंत प्रतिमूर्ति थे।
इसलिए वोट की राजनीति या किसी भी कारण से इनके योगदान को भुलाया न जाए।”

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने अंत में कहा कि “महापुरुषों का सम्मान राष्ट्रीय कर्तव्य है, और यह सम्मान तभी पूर्ण होगा जब उनकी प्रतिमा संसद में स्थापित हो, उनके चित्र भारतीय मुद्रा पर अंकित किए जाएँ और उनकी जीवनगाथा शिक्षा प्रणाली का भाग बने।”

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के