BY: Yoganand Shrivastva
भोपाल: निशातपुरा इलाके में एक विवाहिता ने शोरूम संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता उस शोरूम में कार्यरत थी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, घटना 10 अगस्त 2025 को हुई। आरोपी ने महिला को काम के बहाने मिलने बुलाया और उसे अपनी कार में बैठाकर पीपुल्स मॉल के पास स्थित एक होटल ले गया। वहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके दौरान उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो उसकी जान को खतरा होगा। इसके साथ ही आरोपी ने महिला को जल्द शादी का झांसा भी दिया।
घटना के बाद पीड़िता ने शोरूम में काम करना बंद कर दिया। परिवार के कहने पर वह थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।
निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 28 वर्षीय विवाहिता है और नारीयलखेड़ा इलाके की निवासी है। आरोपी कुलदीप भदौरिया, निजामउद्दीन कॉलोनी का रहने वाला, टाइल्स शोरूम का संचालन करता है। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।





