,

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

Shekhpura Murder Case

रिपोर्टर:-रंजन कुमार

Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8 अगस्त की सुबह ट्रक चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल खलासी को पश्चिम चंपारण जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र स्थित डुमरी गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

Shekhpura Murder Case मोबाइल की लत और अपमान बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक चालक ने नीतीश कुमार को घटना से केवल दो दिन पहले ही खलासी के रूप में काम पर रखा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे मोबाइल और सोशल मीडिया की लत थी।

घटना वाले दिन उसने चालक से मोबाइल फोन मांगा था, लेकिन चालक ने सार्वजनिक रूप से उसे डांट दिया और कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया। पुलिस के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बदला लेने की ठान ली।

Shekhpura Murder Case ट्रक में रखे चाकू से किया हमला

एसडीपीओ के मुताबिक, गुस्से में आरोपी ने ट्रक में रखे चाकू से चालक पर कई वार कर दिए। हमले में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था।

हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद पश्चिम चंपारण में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Read this: Second Monday of Shravan: दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, 4 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की उम्मीद

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…