,

Shehzad Poonawalla Rahul Gandhi Remark: शहजाद पूनावाला का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘राजीव गांधी का हमेशा आभारी रहूंगा’

Shehzad Poonawalla Rahul Gandhi Remark

BY: Yoganand Shrivastva

Shehzad Poonawalla Rahul Gandhi Remark भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुरानी बहस का वीडियो साझा करते हुए राजीव गांधी और राहुल गांधी को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की।

‘राहुल गांधी की वजह से मोदी बार-बार बने प्रधानमंत्री’

Shehzad Poonawalla Rahul Gandhi Remark शहजाद पूनावाला ने कहा कि वह राजीव गांधी के हमेशा आभारी रहेंगे, क्योंकि उनके अनुसार राजीव गांधी ने राहुल गांधी को राजनीति में आगे बढ़ाया और राहुल गांधी की राजनीतिक भूमिका के कारण नरेंद्र मोदी 2014, 2019 और 2024 में प्रधानमंत्री बने।

उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी आगे भी ऐसा ही करते रहें, ताकि 2029 में भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकें। पूनावाला ने इसी अंदाज में राजीव गांधी को भी ‘मोदी समर्थक’ बता दिया।

पुराने वीडियो के जरिए राहुल गांधी पर निशाना

Shehzad Poonawalla Rahul Gandhi Remark पूनावाला ने अपनी टिप्पणी के साथ एक पुराने डिबेट का वीडियो शेयर किया। उनके बयान को राहुल गांधी की राजनीतिक रणनीति और कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है।

उन्होंने अपने बयान में कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार चुनावी प्रदर्शन का जिक्र किया।

बीजेपी से इस्तीफे के बाद लगातार हमलावर

Shehzad Poonawalla Rahul Gandhi Remark शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर अपने राजनीतिक सफर को लेकर भी बात रखी थी। उन्होंने पार्टी में मिले अवसर और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया था।

उन्होंने कहा था कि बिना किसी राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि वाले युवा और पसमांदा मुस्लिम व्यक्ति के लिए इस तरह की राजनीतिक यात्रा संभव होना उनके लिए महत्वपूर्ण अनुभव रहा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने मिशन और विजन को आगे बढ़ाने की बात कही।

Read this: Dabra to Tirupati Padayatra: डबरा से तिरुपति तक 2000 KM पदयात्रा पर निकले शिवम रोहिरा, दिया ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ का संदेश

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…