,

Sharda River Erosion: शारदा नदी के कटान प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैक्टर से पहुंचे विधायक बाबूराम पासवान, किसानों को दिया भरोसा

Sharda River Erosion

रिपोर्टर: निज़ाम अली

Sharda River Erosion शारदा नदी के भीषण कटान से प्रभावित हजारा क्षेत्र का जायजा लेने के लिए पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जलभराव और खराब रास्तों के कारण विधायक व प्रशासनिक अधिकारी ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रभावित गांवों तक पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।

Sharda River Erosion किसानों की समस्याएं सुनीं, दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कटान से फसल और कृषि भूमि को हो रहे नुकसान की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर मौजूद एक्सियन, एसडीओ और अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी हालात का आकलन किया।

Sharda River Erosion बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कटान प्रभावित क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए विधायक ने बाढ़ सुरक्षा और कटान रोकने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि नदी के कटान को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से जरूरी कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने फसल और जमीन को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

दुर्गम रास्तों और जलभराव के बीच ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने वाले विधायक और अधिकारियों की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।

Read this: बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के