,

ग्वालियर: 3 हजार में होती थी लड़कियां बुक, पांच युवतियां पकड़ी गईं, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। शहर के एक प्रतिष्ठित इलाके में चल रहे एक स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड के दौरान सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि यहां महज 3000 रुपये में जिस्मफरोशी का सौदा तय होता था। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच युवतियों को हिरासत में लिया, जिनमें से चार ग्वालियर की और एक युवती बड़वानी जिले की बताई जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर छापा, पुलिस को मिला आपत्तिजनक सामान

पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के एक स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी आधार पर सोमवार को पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा। तलाशी के दौरान स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं, पॉवर कैप्सूल्स और निजी उपयोग की सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में सामने आई कई अहम जानकारियां

पकड़ी गई युवतियों से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि इस रैकेट में स्थानीय लोगों की भी मिलीभगत हो सकती है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

तीन हजार रुपये में ग्राहक को दी जाती थी ‘सर्विस’

जांच में यह बात भी सामने आई है कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों को तीन हजार रुपये के पैकेज में देह व्यापार की सुविधा दी जाती थी। ग्राहकों की सूची और लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

शहर में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि ग्वालियर में इससे पहले भी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक धंधों का भंडाफोड़ हो चुका है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में संचालित हो रहे ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस बोले – जांच जारी, बड़े नेटवर्क की हो सकती है कड़ी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरी घटना की तह तक जाने के लिए छानबीन की जा रही है। यह भी संदेह है कि यह सिर्फ एक सेंटर तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा हो सकता है।

California: उड़ान भरते ही बंद हुआ इंजन, पायलट ने बीच पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान उड़ान भरने के कुछ

Megha Mahanadi Flood: मगरलोड में उफान पर मेघा महानदी, एनीकेट पर आवागमन बंद

Megha Mahanadi Flood: छत्तीसगढ़ के मगरलोड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से