रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर
Seva Sankalp Abhiyan Supaul सुपौल जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं सुशासन यात्रा के उपलक्ष्य में एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा’ चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से होगी और इसका समापन 17 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दौरान सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, रक्तदान, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रक्तदान शिविर और ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगी शुरुआत
Seva Sankalp Abhiyan Supaul अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को रक्तदान शिविर से होगी। इसी दिन शाम सात बजे जिले के विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत लोगों से अपने घरों और विशेष रूप से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की गई है। भाजपा के अनुसार, इसके माध्यम से प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और जनआशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति की जाएगी।

Seva Sankalp Abhiyan Supaul सुपौल शहर के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजयुमो अध्यक्ष जयंत भित्ता को दी गई है। पीपरा दुर्गा मंदिर परिसर में बिंदु मंडल, त्रिवेणीगंज दुर्गा मंदिर में मेन रोड स्टेट बैंक के पास भुवनेश्वरी साह, छातापुर दुर्गा मंदिर परिसर में जिला महामंत्री केशव साह गुडु और सुपौल मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में जिला मीडिया प्रभारी सुशील मेहता संयोजक बनाए गए हैं।
सरायगढ़-भवटियाही में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम कुमार राम, राघोपुर-सिमराही दुर्गा मंदिर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ भगत, किशनपुर में पूर्व मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी और जिला उपाध्यक्ष गोपाल साह, निर्मली मंदिर में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाष मंडल, सुपौल के अन्य निर्धारित दुर्गा मंदिर स्थल पर जिला अध्यक्ष अ०प० चन्द्रगुप्त मंडल तथा प्रतापगंज प्रांगण में जिला संयोजक सेवा संकल्प अभियान प्रदीप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा। सभी कार्यक्रमों का निर्धारित समय शाम सात बजे रखा गया है।
स्कूलों से आंगनबाड़ी तक होंगे सेवा और जागरूकता कार्यक्रम
Seva Sankalp Abhiyan Supaul अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। संगठन और शिक्षा विभाग के सहयोग से 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सरकारी और निजी विद्यालयों में चित्रकारी एवं भाषण प्रतियोगिताएं कराने की योजना है। इसका उद्देश्य बच्चों को सेवा, समर्पण और विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ना है।
‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को करीब 30 मिनट की भावनात्मक नाट्य प्रस्तुति के जरिए गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना है। वहीं 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।
‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक कहानियों को रील, वीडियो और फोटो के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा। प्रत्येक शक्ति केंद्र से कम से कम 10 लाभार्थियों की एक-एक मिनट की रील तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
7 अक्टूबर को होगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’
अभियान के तहत 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ आयोजित करने की योजना है। इसका उद्देश्य जनसेवा के 25 वर्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए लोगों को जोड़ना है।
इसके अलावा ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ के तहत टोली बनाकर वडनगर और वाराणसी के बीच यात्रा करने तथा पवित्र नदियों के जल से हाटकेश्वर महादेव और काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने की योजना भी बताई गई है। भाजपा के अनुसार, पूरे अभियान के दौरान सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


