बेमेतरा में युवक की हत्या पर सतनामी समाज का आक्रोश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Satnami community's anger over the murder of a youth in Bemetara

रिपोर्ट- संजूर जैन BY- ISA AHMAD

शव रखकर नवागढ़ चौक में किया चक्काजाम

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्राम लालपुर निवासी 23 वर्षीय टार्जन गायकवाड़ की शुक्रवार को चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद इंस्टाग्राम पर समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ था। इसी विवाद के बाद पास के गांव हरदी निवासी एक नाबालिग युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में टार्जन गायकवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई और सतनामी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाज के लोग मृतक का शव लेकर नवागढ़ मुख्य चौक पहुंचे और वहां चक्काजाम कर दिया।

परिजनों और समाज की मांगें

प्रदर्शन के दौरान मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजे और न्याय की मांग रखी। परिजनों का कहना है कि:

  • परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
  • परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
  • आरोपी को फाँसी की सजा दी जाए।

प्रशासन को अल्टीमेटम

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं होती हैं, तो 10 दिन बाद पुनः चक्काजाम किया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।