,

sambhal 9 January सनसनीखेज हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

- Advertisement -
Ad imageAd image
sambhal

Report: Mahesh raghav

खेत में मिली लाश से शुरू हुई जांच
sambhal जनपद संभल के थाना जुनावई क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ था। शिनाख्त हाथरस जनपद निवासी सनी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की और घटना की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे बढ़ी।

पत्नी, प्रेमी और भाई की साजिश का खुलासा
sambhal जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और पत्नी के भाई को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में तीनों ने सनी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद शव को थाना जुनावई क्षेत्र में खेत में फेंक दिया गया था, ताकि मामला किसी और दिशा में चला जाए।

शराब और जुए की लत बनी हत्या की वजह
sambhal पुलिस के अनुसार मृतक सनी शराब और जुए का आदी था। वह घर का सामान तक बेच चुका था, जिससे परिवार की स्थिति खराब हो गई थी। पति की इन आदतों से परेशान होकर पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर सनी की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दे दिया।

8 दिन में केस सुलझाने पर पुलिस टीम को इनाम
sambhal पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महज 8 दिन में मामले का पर्दाफाश करने पर पुलिस टीम को ₹10,000 का इनाम भी दिया गया है।

Read this: Sukma Breaking: जहर सेवन से युवक की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने कावड़ में लादकर अस्पताल पहुंचाया

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल