,

पहलगाम आतंकी हमले के पीछे सैफुल्लाह का हाथ, लश्कर का टॉप कमांडर निकला मास्टरमाइंड

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इस हमले की पूरी योजना लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह खालिद ने तैयार की थी। जानकारी के अनुसार, सैफुल्लाह ने इस हमले की रणनीति तैयार करने में करीब दो महीने का समय लिया और उसने दो बार पाकिस्तानी सेना के कैंप का दौरा भी किया।

दो महीने पहले से चल रही थी तैयारी

सूत्रों की मानें तो सैफुल्लाह ने इस हमले के लिए लंबे समय से तैयारी कर रखी थी। उसके इशारे पर ही आतंकियों ने घाटी में वारदात को अंजाम दिया। उसने ना केवल हमले की योजना बनाई, बल्कि आतंकियों को प्रशिक्षित करने और हथियार मुहैया कराने में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

TRF ने ली थी जिम्मेदारी

इस हमले के तुरंत बाद आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि TRF वास्तव में लश्कर-ए-तैयबा का ही एक मुखौटा संगठन है, जिसे 2019 में बनाया गया था ताकि अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचा जा सके और आतंकी गतिविधियों को जारी रखा जा सके।

पाकिस्तानी कनेक्शन की पुष्टि

सैफुल्लाह के दो बार पाकिस्तानी सेना के कैंप जाने की खबर से यह भी साफ हो गया है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का हाथ है। जांच एजेंसियां अब सैफुल्लाह के नेटवर्क और उसके साथ जुड़े आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।

कंगपोकपी एसपी ने KAPDC की अवैध बैठक में शामिल होने से पुलिसकर्मियों को किया आगाह…यह भी पढ़े