BY: Yoganand Shrivastva
Sabalgarh Worker Assault मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र में मजदूर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर कुछ लोगों ने मजदूर युवक को टम-टम से जबरन नीचे खींच लिया और बीच सड़क पर डंडों से उसकी पिटाई कर दी। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
Sabalgarh Worker Assault जानकारी के अनुसार समकापुरा निवासी शनि केवट पुत्र होरीलाल केवट मजदूरी करता है। शनि के मुताबिक, 8 सितंबर को वह टम-टम से सबलगढ़ जा रहा था। इसी दौरान बततोखर गांव के पास काढू रावत अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि शनि को टम-टम से नीचे खींचकर शराब के लिए पैसे मांगे गए। पैसे देने से इनकार करने पर काढू रावत ने उसके साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
राहगीरों ने छुड़ाया, ₹500 निकालने का भी आरोप
Sabalgarh Worker Assault मारपीट के दौरान राहगीरों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह शनि को आरोपियों से छुड़ाया। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान उसकी जेब से 500 रुपये का नोट भी निकाल लिया गया।
शनि के अनुसार आरोपियों ने उसे धमकी दी कि आगे से इस रास्ते से गुजरने पर शराब के लिए पैसे देने होंगे। पैसे नहीं देने पर इसी तरह डंडों से मारपीट करने की धमकी देने का भी आरोप है।
वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया
Sabalgarh Worker Assault मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। शनि केवट ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सबलगढ़ थाने में शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ित के आरोपों की जांच कर रही है।
सबलगढ़ थाना प्रभारी पंकज मुदगल ने बताया कि वीडियो अभी-अभी उनके संज्ञान में आया है। पीड़ित युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है।


