मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बवाल: बीजेपी ने राष्ट्रपति का अपमान बताकर माफी की मांग की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर तीखा विरोध जताया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि खरगे ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जो न केवल संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि आदिवासी और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

बीजेपी प्रवक्ता का आरोप – ‘मुर्मा’ और ‘कोविड’ कहकर किया अपमान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव भाटिया ने कहा, “जब कोई मेहनत से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचता है, तब कांग्रेस नेताओं को जलन होने लगती है। मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘मुर्मा’ कहते हैं और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ‘कोविड’ बोलते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पर भू-माफिया तक होने का आरोप लगाया, जो बेहद निंदनीय है।”

भाटिया ने कहा कि यह कांग्रेस की वही मानसिकता है, जिसने पहले भी राष्ट्रपति के पद का अपमान किया है। “जब अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहा था, तब भी यही असंवेदनशीलता दिखी थी।”

दलित, महिला और आदिवासी विरोधी रवैये का आरोप

बीजेपी ने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खरगे का यह बयान दलित, आदिवासी और महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। भाटिया ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार राष्ट्रपति को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए जाना दर्शाता है कि उन्हें न तो संवैधानिक पदों की गरिमा का ज्ञान है और न ही उसमें विश्वास।

भाजपा की मांग – माफी मांगे कांग्रेस और कार्रवाई करे

बीजेपी प्रवक्ता ने सवाल किया, “क्या खरगे माफी मांगेंगे? क्या कांग्रेस उन्हें पार्टी से बाहर निकालेगी? ये सवाल सिर्फ बीजेपी के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “भू-माफिया तो कांग्रेस के ‘परिवार’ में हैं, जैसे कि रॉबर्ट वाड्रा जिन पर जमीन हड़पने के आरोप लग चुके हैं।”

पहले भी कांग्रेस नेता दे चुके हैं विवादित बयान

गौरव भाटिया ने कहा कि ये कोई पहला मौका नहीं है। कांग्रेस नेताओं जैसे अधीर रंजन चौधरी, अजय कुमार और उदित राज पहले भी राष्ट्रपति के बारे में विवादास्पद टिप्पणियां कर चुके हैं। लेकिन अब जब कांग्रेस अध्यक्ष खुद ऐसा कह रहे हैं, तो इसे ‘स्लिप ऑफ टंग’ कहकर नहीं टाला जा सकता।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को