Roorkee News: धनोरी में गजराज का कहर, 4 दिन से खेत रौंदता हाथी और दहशत में ग्रामीण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Roorkee News

Report By: Salman Malik, Edit By: Mohit Jain

Roorkee News: रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के धनोरी गांव में बीते 96 घंटों से एक जंगली हाथी का आतंक बना हुआ है। हाथी की लगातार मौजूदगी से जहां गांव में भय का माहौल है, वहीं किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में खड़ी फसलें हाथी ने रौंद डाली हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Roorkee News: दिन-रात खेतों में घूम रहा हाथी, ग्रामीणों की नींद उड़ी

धनोरी गांव में हाथी दिन हो या रात, लगातार खेतों में घूम रहा है। जैसे ही हाथी किसी खेत में घुसता है, पूरे गांव में शोर मच जाता है। ग्रामीण लाठी-डंडों और शोर-शराबे के जरिए उसे भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हाथी एक खेत से निकलकर दूसरे खेत में जा छिपता है। लगातार चार दिनों से गांव के लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

Roorkee News: वन विभाग की कोशिशें जारी, चुनौती बना हाथी

हाथी को काबू में करने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है। हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए गोलों की आवाज और हवाई फायरिंग का भी सहारा लिया गया, लेकिन अब तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। भौगोलिक परिस्थितियां और हाथी का अड़ियल रवैया वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Roorkee News

ग्रामीणों का दर्द, जान-माल के नुकसान का डर

ग्रामीणों का कहना है कि चार दिनों से वे ठीक से सो नहीं पाए हैं। हाथी ने उनकी पूरी फसल बर्बाद कर दी है। उन्हें डर सता रहा है कि अगर हाथी आबादी में घुस गया तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

Roorkee News: जल्द जंगल भेजने का दावा

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है और उसे सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर जंगल में भेजने के प्रयास जारी हैं। विभाग का दावा है कि जल्द ही ग्रामीणों को इस दहशत से राहत मिलेगी।

Roorkee News

यह खबर भी पढ़ें: Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम बाईपास व मोटर पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कब तक धनोरी गांव के लोग इस भय से मुक्त हो पाएंगे और वन विभाग हाथी को जंगल की ओर लौटाने में कितनी जल्दी सफल होता है।

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में