Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम बाईपास व मोटर पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nainital News

Report by: Bhuvam Singh, Edit by: Priyanshi soni

Nainital News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल भ्रमण के दौरान जिले की बहुप्रतीक्षित कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) सड़क परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करोरी महाराज के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु वर्ष भर यहां पहुंचते हैं, ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह बाईपास अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Nainital News: 18.15 किमी बाईपास में 8 किमी निर्माण पूर्ण, शेष कार्य तेज़ी से जारी

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रस्तावित 18.15 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग में से 8 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूर्ण कर हॉटमिक्स का कार्य भी किया जा चुका है। इसके लिए विभाग को 12 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। वहीं शेष 10.15 किलोमीटर मार्ग में पहाड़ कटिंग का कार्य 5 करोड़ 6 लाख रुपये से पूरा किया जा चुका है तथा वर्तमान में 9 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से कलमठ निर्माण, सुरक्षा दीवारें और अन्य कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं।

Nainital News: रातीघाट में 74 मीटर स्पान के मोटर पुल का निर्माण शुरू

Nainital News

मुख्यमंत्री को बताया गया कि बाईपास को रातीघाट स्थित अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 मीटर स्पान का मोटर पुल बनाया जा रहा है। इसके लिए शासन से 9 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कार्य आगामी यात्रा सीजन से पहले पूर्ण कर बाईपास को आम जनता के लिए खोल दिया जाए।

Nainital News: भवाली बाजार के जाम से भी मिलेगी राहत, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित सैनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास सड़क और शिप्रा नदी पर बने 30 मीटर स्पान के डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से भवाली बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और पर्यटन सीजन में पर्यटकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Nainital News: पर्यटकों और मजदूरों से की बातचीत

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण में लगे मजदूरों से बातचीत कर उनके हालचाल जाने। साथ ही हालिया बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों से भी संवाद किया। पर्यटकों ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यहां किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और वे भविष्य में भी लगातार यहां आते रहेंगे।

Read also: Nainital Snowfall: सीजन की पहली बर्फबारी के बाद नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़, सफेद चादर में लिपटे पहाड़

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में