,

Roadways Protest : सातवें दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना

Roadways Protest : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष

REPORT : CHIRAG

Roadways Protest : हिसार रोडवेज डिपो में कर्मचारियों का धरना वीरवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने रात्रि भत्ता और चालकों की लंबित एलटीसी मांगों के समाधान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है।

Roadways Protest : 25 मई को गेट बंद कर प्रदर्शन की चेतावनी

संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समिति ने घोषणा की कि 25 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बस स्टैंड का मुख्य गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन लगातार अनदेखी के चलते अब उन्हें आंदोलन को मजबूरन आगे बढ़ाना पड़ रहा है।