,

Rewa House Fire Case: पति-पत्नी के विवाद में मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर खाक

Rewa House Fire Case

Rewa House Fire Case रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्थित चाणक्यपुरी मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Rewa House Fire Case महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित महिला सुमन सिंह ने आरोप लगाया कि उसका पति करण सिंह सुबह घर पहुंचा और पैसों को लेकर विवाद करने लगा। महिला का कहना है कि मारपीट के बाद पति ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उसने बताया कि वह दूसरे दरवाजे से बाहर निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही। घटना के समय उनकी आठ वर्षीय बेटी स्कूल गई हुई थी। महिला के परिजनों ने भी पति पर लंबे समय से प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं।

Rewa House Fire Case पति ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं, करण सिंह ने पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और वह केवल अपने पैसे लेने घर गया था। पति ने दावा किया कि उसने आग नहीं लगाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसका कहना है कि पुलिस और साइबर सेल को सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए।

Rewa House Fire Case जांच में जुटी पुलिस

सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद और चरित्र शंका की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Read this: DAVV Development Initiatives : DAVV में शिक्षा से रोजगार तक बदलाव, डॉ. ए.के. द्विवेदी की पहल से विद्यार्थियों के लिए बढ़े नए अवसर

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…