,

सानिया मिर्जा की राह पर राखी सावंत, पाकिस्तानी से कर रही हैं शादी !

Rakhi Sawant is going to marry Pakistani actor Dodi Khan

जानिए, ‘आइटम क्वीन’ का नया पार्टनर कौन है ?

Mumbai: Bolliwodd की चर्चित अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वे पाकिस्तानी अभिनेता डोडी खान से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है। राखी ने कहा, “हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वह पाकिस्तान से हैं और मैं भारत से, इसलिए यह एक प्रेम विवाह होगा।”

राखी सावंत और उनके पिछले रिश्ते

Rakhi Sawant का निजी जीवन हमेशा विवादों में रहा है। इससे पहले उनका विवाह आदिल खान दुर्रानी से हुआ था, लेकिन यह रिश्ता कड़वाहट के साथ खत्म हुआ। राखी ने आदिल पर बेवफाई, घरेलू हिंसा और वित्तीय धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते उन्हें पांच महीने तक जेल में रहना पड़ा। इससे पहले, उन्होंने 2019 में बिजनेसमैन रितेश सिंह के साथ शादी का दावा किया था, लेकिन 2022 में उनका यह रिश्ता भी टूट गया।

कौन हैं डोडी खान?

Dodi Khan एक अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो Pakistan के एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह खुद को एक फिटनेस फ्रीक मानते हैं और पाकिस्तानी अभिनेता नबील जफर को अपना मेंटर बताते हैं। साथ ही, बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और सलमान खान के भी बड़े प्रशंसक हैं।

राखी और डोडी की शादी की तैयारियां

राखी और डोडी की शादी की खबर ने दोनों देशों में हलचल मचा दी है। खबरों के अनुसार, वे इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार पारंपरिक पाकिस्तानी शादी करेंगे, जिसके बाद भारत में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। हाल ही में, डोडी ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में मजाकिया अंदाज में राखी से पूछा, “राखी जी, ये बताइए, बारात लेकर भारत आना है या दुबई?” यह वीडियो वायरल हो गया और इसे लाखों व्यूज मिले।

हनीमून और भविष्य की योजनाएं

कहा जा रहा है कि यह जोड़ा हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाने की योजना बना रहा है। साथ ही, उन्होंने दुबई में बसने का भी इरादा जताया है। राखी सावंत का प्रेम जीवन हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। उनके रिश्तों में आए उतार-चढ़ाव के बावजूद, वे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं और खुद को हमेशा आत्मविश्वास से भरा रखती हैं। अब देखना यह होगा कि डोडी खान के साथ उनकी यह नई यात्रा कितनी सफल होती है। बता दें कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने भी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik)से निकाय किया था, लेकिन दोनों के बीच अनबन होने लगी और उन्होंने अपनी शादी के 14 साल बाद अलग-अलग रहने का फैसला ले लिया। यानि दोनों में तलाक हो गया।

ये भी पढ़िए: DARSHAN RAVAL MARRIED: शादी के बंधन में बंधे दर्शन रावल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी