देशभर में राखी के त्योहार की धूम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी ने देशवासियों को दी बधाई, शिवराज का बहनों के लिए खास संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर देश में जबरदस्त उत्साह है। बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को हर बुरी नजर से बचाने का वादा कर रहे हैं। इन सबके बीच देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने देशवासियों को राखी के त्योहार को लेकर बधाइयां दी हैं। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी ने भाई-बहन के इस त्योहार पर खास तरीके से शुभकामनाएं दी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बड़ी हस्तियों ने देशवासियों को इस त्योहार की किस तरह बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई देते हुए कहा, रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।” इनके अलावा अन्य नेताओं ने भी रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

बहनों के लिए शिवराज सिंह चौहान का खास संदेश

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, रक्षा बंधन उत्सव पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “सभी प्रिय बहनों को रक्षा बंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमारी बहनें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हों ये हमारे पीएम का संकल्प है और इस संकल्प की पूर्ति में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल