E Rickshaw Campaign : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पेश की सादगी की मिसाल
E Rickshaw Campaign : छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने वीआईपी कल्चर से अलग हटकर सादगी और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान का समर्थन करते हुए मंत्री ने अपनी सरकारी लग्जरी एसयूवी छोड़कर ई-रिक्शा में सफर किया।दुर्ग में मंत्री का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर नेताओं का काफिला और महंगी गाड़ियां देखने को मिलती हैं, लेकिन गजेंद्र यादव ने सादगी अपनाकर अलग संदेश देने की कोशिश की। उनके इस कदम को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

E Rickshaw Campaign : सोशल मीडिया पर चर्चा में मंत्री का ‘जमीन से जुड़ा’ अंदाज
E Rickshaw Campaign : सफर के दौरान मंत्री ने कहा कि सादगी में ही असली सुख है और ईंधन बचाना आज समय की जरूरत बन चुकी है। उन्होंने ई-रिक्शा की तुलना अपनी सरकारी गाड़ी से करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी देश के संसाधनों की बचत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।मंत्री का यह जमीन से जुड़ा अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं और इसे आम जनता के लिए प्रेरणादायक बता रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी उनके इस कदम की चर्चा हो रही है।
read more : Raipur Murder Case: रायपुर में जीजा ने की साले की हत्या, शराब पार्टी के बाद चापड़ से उतारा मौत के घाट

