,

Morena बुआ की शादी में आई मासूम की बेरहमी से हत्या: 7 किमी दूर गड्ढे में मिला शव, दोनों हाथ बंधे थे

Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। कैलारस थाना क्षेत्र में बुआ की शादी में शामिल होने आई 7 साल की मासूम बच्ची की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। बच्ची का शव गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर एक खेत के गड्ढे में मिला। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Morena सोते समय अचानक लापता हुई मासूम

जानकारी के अनुसार, चिंनौनी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी बलराम जाटव अपने परिवार के साथ बहन के यहां भात भरने ‘रामलाल का पुरा’ गांव आए थे। शादी के कार्यक्रम के बाद बलराम अपनी 7 वर्षीय बेटी तनु के साथ कमरे में सो रहे थे। रात के समय जब बलराम की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि बगल में सो रही तनु गायब है। परिजनों ने रातभर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला।

Morena हाथ बंधे और सिर पर चोट: हत्या की क्रूरता

अगली सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बच्ची की तलाश तेज कर दी। काफी खोजबीन के बाद गांव से लगभग 7 किलोमीटर दूर एक खेत की मेढ़ पर बने गड्ढे में मासूम का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बच्ची के दोनों हाथ बंधे हुए थे और उसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे। इन साक्ष्यों से स्पष्ट है कि बच्ची को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

Morena पुलिस की कार्रवाई: हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी टीमें

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस उद्देश्य से की है। प्रशासन ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Read this: Indore इंदौर में जल संकट का ‘हाहाकार’: प्यास बुझाने के लिए सड़कों पर संग्राम, निगम ने उतारे 650 टैंकर

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…