,

MSP Hike: 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, सीएम मोहन यादव बोले- किसानों की आय होगी मजबूत

https://swadeshlive.com/msp-hike-2026-mohan-yadav-reaction/

MSP Hike: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में 14 खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि को मंजूरी दी गई। फैसले का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ठोस निर्णय ले रही है। MSP में बढ़ोतरी से मध्यप्रदेश सहित देशभर के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिलने से खेती को लाभकारी बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और फैसलों का लाभ मध्यप्रदेश के किसान भी पूरी तरह प्राप्त करेंगे। इससे कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा आएगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

MSP Hike: वर्ष 2026 किसान कल्याण वर्ष

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत किसानों के हित में कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। हर महीने किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनियां लगाई जा रही हैं। साथ ही किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों को नई कृषि तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक खेती अपनाकर अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश श्री अन्न उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। ऐसे में MSP बढ़ने से प्रदेश के रागी, मक्का, ज्वार और बाजरा उत्पादक किसानों को विशेष लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि MSP में वृद्धि से मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम प्राप्त होगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि प्रधान राज्य है और यहां के किसानों को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार भी लगातार योजनाएं चला रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि MSP में यह बढ़ोतरी किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी।

  MSP Hike: डबल इंजन की सरकार, किसान कल्याण लगातार

  • पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में लगातार फ़ैसले लिए जा रहे हैं- मुख्यमंत्री
  • केंद्र ने 2026-27 के मार्केटिंग सीजन के लिए 14 खरीफ फसलों का एमएसपी बढ़ाया
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मोदी सरकार के फैसले का स्वागत, जताया आभार
  • किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में बड़ा कदम
  • MSP में वृद्धि से देश के साथ प्रदेश के लाखों किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
  • खेती के प्रति किसानों का विश्वास और मजबूत होगा, बेहतर आय प्राप्त कर सकेंगे
  • धान, सोयाबीन, अरहर, उड़द, कपास समेत कई खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी
  • किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा
  • खरीफ फसलों के MSP में बड़ी बढ़ोतरी से किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद
  • किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास सुनिश्चित करने के लिए लगातार फ़ैसले ले रही केंद्र सरकार
  • केंद्र सरकार के कदम से मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को सीधे तौर पर मदद मिलेगी
  • 2026 किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही सरकार, किसानों पर केंद्रित कार्यक्रम चल रहे
  • उन्नत कृषि मशीनों की प्रदर्शनियां, सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चल रहे

MSP Hike: संशोधित (MSP) न्यूनतम समर्थन मूल्य संरचना  

  • विपणन सत्र 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में उल्लेखनीय वृद्धि
  • सूरजमुखी के बीज में सबसे ज्यादा 622 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
  • कपास के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 557 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
  • नाइजर बीज में 515 रुपए और तिल में 500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
  • खाद्यान्नों में, मूंग से सबसे ज्यादा 61 प्रतिशत रिटर्न मिलने की उम्मीद
  • बाजरा और मक्का से 56 प्रतिशत और अरहर से 54 प्रतिशत रिटर्न मिलने की उम्मीद
  • उड़द से 51 प्रतिशत रिटर्न मिलने का अनुमान, रागी, हाइब्रिड ज्वार और धान से 50 प्रतिशत रिटर्न
  • तिलहनों में, जिनमें मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, सोयाबीन, तिल और नाइजर बीज भी शामिल
  • मध्यम रेशे के कपास में किसानों को लागत पर मार्जिन 50-50 प्रतिशत का अनुमान  
  • किसानों को उत्पादन लागत पर लगभग 50 प्रतिशत का मार्जिन मिलने की उम्मीद

read also: Nagaur के मेड़ता पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राव दूदा मेड़तिया की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना