Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhojpur

Report: Neha gupta

Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव की मतगणना आज गुरुवार को अंतिम चरण में है। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद राजद (RJD) खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर मजबूत पकड़ बना ली है।

Bhojpur प्रथम वरीयता के आंकड़े: सोनू राय ने कन्हैया प्रसाद को पछाड़ा

मतगणना के शुरुआती रुझानों ने चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में राजद के सोनू कुमार राय को 2486 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि जदयू (JDU) के कन्हैया प्रसाद को 2146 मतों से संतोष करना पड़ा। अन्य प्रत्याशियों में मनोज उपाध्याय को 636, लालू प्रसाद को 30, कन्हैया प्रसाद (निर्दलीय) को 25 और निरंजन प्रसाद को 12 मत मिले हैं।

Bhojpur जीत का ‘कोटा’ और वोटों का गणित

निर्वाचन नियमों के अनुसार, इस उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए 2668 मतों का कोटा निर्धारित किया गया है। वर्तमान में सोनू कुमार राय अपने प्रतिद्वंदी से 340 मतों की स्पष्ट बढ़त बनाए हुए हैं। कुल 5956 वोट डाले गए थे, जिनमें से 621 मतों को अमान्य (Invalid) घोषित किया गया। हालांकि सोनू राय जीत के जादुई आंकड़े के बेहद करीब हैं, लेकिन औपचारिकता के लिए द्वितीय वरीयता के मतों की गणना अनिवार्य हो गई है।

Bhojpur द्वितीय वरीयता की गणना शुरू, अंतिम परिणाम का इंतजार

चूंकि प्रथम वरीयता में किसी भी उम्मीदवार ने निर्धारित कोटा प्राप्त नहीं किया, इसलिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सबसे कम मत पाने वाले उम्मीदवारों को प्रक्रिया से बाहर कर उनके मतों की द्वितीय वरीयता (Second Preference) की गिनती की जा रही है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से मतगणना स्थल पर डटा हुआ है।

जिस प्रकार के रुझान सामने आ रहे हैं, उससे सोनू कुमार राय की जीत की संभावनाएं प्रबल नजर आ रही हैं। भोजपुर और बक्सर के मतदाताओं की उत्सुकता चरम पर है। निर्वाचन अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि होते ही जीत का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

Read this: PBKS vs MI: प्लेऑफ की रेस में पंजाब के लिए अहम मुकाबला, धर्मशाला में मुंबई से होगी टक्कर

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर