By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > हरियाणा > Police Encounter : नारनौल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा

Police Encounter : नारनौल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Abhishek Singh
Last updated: May 14, 2026 5:17 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Police Encounter : हरियाणा के नारनौल में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Contents
Police Encounter : हत्या के आरोपियों की तलाश में थी पुलिसPolice Encounter : पुराने हत्या मामले से जुड़ा है पूरा मामलाPolice Encounter : हिस्ट्रीशीटर है घायल आरोपी
Police Encounter

Police Encounter : हत्या के आरोपियों की तलाश में थी पुलिस

जानकारी के अनुसार सीआईए टीम नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस हत्याकांड में शामिल कुछ बदमाश रेवाड़ी रोड स्थित चिंकारा रेस्ट हाउस के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर छापेमारी शुरू की।बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और फायरिंग भी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें संजय उर्फ भोलिया नामक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।वहीं उसके दो साथियों घनश्याम और आदित्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक डोगा और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Police Encounter : पुराने हत्या मामले से जुड़ा है पूरा मामला

पुलिस जांच में सामने आया है कि 22 अप्रैल को नांगल चौधरी के नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम की गाड़ियों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। उस समय यादराम अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे।शुरुआत में इस घटना को सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन बाद में परिजनों ने इसे पुरानी रंजिश में की गई हत्या बताया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और कई अहम सबूत जुटाए। इसके बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

Police Encounter : हिस्ट्रीशीटर है घायल आरोपी

मामले की जानकारी देते हुए भारत भूषण ने बताया कि घायल आरोपी संजय उर्फ भोलिया एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं राजस्थान निवासी घनश्याम के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।पुलिस अब तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क और हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।

READ MORE : Merta Visit : नागौर के मेड़ता पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राव दूदा मेड़तिया की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण

TAGGED:Hindi NewsnewsPolice EncounterTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : इन 3 गलत आदतों में फंसते ही बुद्धिमान व्यक्ति भी हो जाता है दुखी और दरिद्र, आचार्य चाणक्य ने दी चेतावनी

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Panchang 6 July 2026 : सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का संपूर्ण पंचांग

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Horoscope 6 July 2026 : सावन सोमवार पर इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Women Cooperative Society : मध्यप्रदेश में महिलाओं की सहकारी सोसायटी बनाने की होगी शुरुआत, मंत्री विश्वास सारंग ने किया बड़ा ऐलान

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?