REPORT : SUJEET MANDAL
BSF Ambulance : शासकीय एम्बुलेंस की कमी के बीच बीएसएफ की मदद बनी सहारा
BSF Ambulance : पखांजूर क्षेत्र में शासकीय एम्बुलेंस की कमी के बीच बीएसएफ जवानों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक ग्रामीण की जान बचाई। जानकारी के अनुसार ग्राम बृहबेड़ा निवासी सुकु काटलू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक सीने में दर्द और लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित था, जिसके बाद परिजन मदद के लिए परेशान हो गए।इसी दौरान छोटेबेठिया स्थित 94वीं बटालियन बीएसएफ की बी कंपनी के जवानों को मामले की जानकारी मिली। जवानों ने बिना देर किए तत्काल बीएसएफ की एम्बुलेंस उपलब्ध कराई और युवक को सुरक्षित बांदे अस्पताल पहुंचाया।

BSF Ambulance : जवानों की तत्परता और संवेदनशीलता की हो रही सराहना
BSF Ambulance : समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से युवक का इलाज शुरू हो सका और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बीएसएफ जवानों की इस तत्परता और संवेदनशीलता की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं और एम्बुलेंस सेवाओं की कमी अक्सर बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे समय में बीएसएफ जवानों द्वारा दिखाई गई मानवीय संवेदनशीलता लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।ग्रामीणों ने जवानों के इस कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ बीएसएफ लगातार सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही है।
READ MORE : Family Property : भवतरा में संपत्ति विवाद ने लिया खूनी रूप, बुजुर्ग दंपति समेत 4 की हत्या

