Assam CM Oath : बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा
Assam CM Oath : हिमंता बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल और एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब वह 12 मई 2026 को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं।

Assam CM Oath : जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी रहे पर्यवेक्षक
बीजेपी नेतृत्व ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। असम बीजेपी विधायक दल की बैठक में औपचारिक रूप से हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर मुहर लगाई गई।बताया गया कि सरमा ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
Assam CM Oath : असम में बीजेपी गठबंधन को मिला प्रचंड बहुमत
असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सहयोगी दलों असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटें हासिल की हैं।इस तरह एनडीए गठबंधन ने कुल 102 सीटों के साथ दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया।
Assam CM Oath : छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक का सफर
हिमंता बिस्वा सरमा ने 1990 के दशक में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के सक्रिय नेता के रूप में राजनीति में पहचान बनाई। बाद में उन्होंने कांग्रेस के साथ मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखा।साल 2001 में जालुकबारी सीट से विधायक बनने के बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के करीबी सहयोगी बने। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालते हुए उन्होंने प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया।
Assam CM Oath : बीजेपी में शामिल होने के बाद बढ़ा राजनीतिक कद
साल 2015 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा को North-East Democratic Alliance का संयोजक बनाया गया। इसके बाद उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई।2016 में असम में पहली बार बीजेपी सरकार बनाने और 2021 में पार्टी की बड़ी जीत के बाद उन्हें राज्य का 15वां मुख्यमंत्री बनाया गया था। अब लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
read more : Newly Married Youth Suicide : बलरामपुर में नवविवाहित युवक ने की आत्महत्या, शादी के 10 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव

