,

Registrar Office Problem: खैरागढ़ रजिस्ट्रार कार्यालय में अव्यवस्थाओं से लोग परेशान, पानी और बैठने की सुविधा तक नहीं

Registrar Office Problem

Registrar Office Problem: भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर लोग

Registrar Office Problem: खैरागढ़ जिला मुख्यालय स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमीन की रजिस्ट्री कराने रोज बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां बैठने और पीने के पानी जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। मंगलवार को सुबह से पहुंचे कई लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पर्याप्त कुर्सियां नहीं होने के कारण कई लोगों को जमीन पर बैठना पड़ा।

Registrar Office Problem: बंद पड़ा वाटर कूलर, बाहर से खरीदना पड़ा पानी

भीषण गर्मी के बीच कार्यालय परिसर में लगा वाटर कूलर भी बंद पड़ा रहा, जिससे लोगों को बाहर से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। मामले में उप पंजीयक दिनेश रड़के ने बताया कि कार्यालय में पिछले कुछ दिनों से मरम्मत कार्य चल रहा है। पानी की समस्या की जानकारी मिली है और जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

read also: PBKS vs MI: प्लेऑफ की रेस में पंजाब के लिए अहम मुकाबला, धर्मशाला में मुंबई से होगी टक्कर

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…